वैरागी का जन्म दिन और ज्ञान की महत्वपूर्ण बातें


वैरागी व्यक्ति का जन्म दिन और ज्ञान की 10 महत्वपूर्ण बातें 

1-जन्म दिन मनाना अर्थात अनंत जन्म-मरण को आमंत्रण देना।

2-अपने को जन्मने वाला मानना,अपने अजन्मे आत्मा का अनंत तिरस्कार करना है।

3-जन्म की अनुमोदना अर्थात जन्मने की भावना।

4-अजर-अमर आत्मा जब कभी मरता ही नही तो जन्मे कैसे और जन्मदिन किसका?

5-जन्म-मरण कलंक हैं और कलंक मिटाया जाता है,लगाया नही जाता।

6-यदि हम भविष्य में दुवारा जन्में तो समझना हमारा यह जन्म निरर्थक गया।

7-सुख जन्मने में नही,जन्म-मरण के अभाव में है।

8-जन्म के साथ मरण लगा ही है तो जिस सुख के साथ दुख लगा हो वह सुख कैसा?

9-जिस दिन आपको ऐसा लगे कि में जन्ममरण से रहित अजन्मा हूँ।वह आपका सच्चा जन्मदिन अर्थात सम्यक्त्व का दिन है।

10-मैं जन्मा हूँ,यदि ऐसा लगता है तो यह तो मिथ्यात्व है। (सोशल मीडिया) 

            

Share:

0 comments