भगवान महावीर स्वामी जन्म जयंती महोत्सव 2018

दिल्ली 29 मार्च -:भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव अर्थात महावीर जयंती के पावन पर्व पर "राष्ट्रीय पद्मावती पुरवाल संघ" भजनपुरा दिल्ली के तत्वाधान में धर्म प्रभावना "प्रभात फेरी" श्री दिगम्बर जैन चन्द्रप्रभु चैत्यालय सुभाषविहार भजनपुरा दिल्ली से निकाली गई प्रभात फेरी के दौरान मार्ग में श्री बच्ची लाल जैन प्रधान जी  के निवास स्थान पर विराजमान राष्ट्रसंत, श्रमण मुनि 108 श्री विहर्ष सागर महाराज के सभी महानुभावों ने दर्शन करके मुनि श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया| प्रभात फेरी के उपराँत श्री हरीश चन्द्र जैन की अध्यक्षता में धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन "श्री दिगम्बर जैन चन्द्रप्रभु मंदिर, के-ब्लॉक, गंगोत्रीविहार, भगतसिंह चौक, भजनपुरा दिल्ली पर आयोजित किया गया| कार्यक्रम का मंच संचालन श्री अनूप कुमार जैन ने किया | कार्यक्रम की प्रतिभा निखारने में स्थानीय संस्थाओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा जिसमें नैतिक शिक्षा पाठशाला की मुख्य शिक्षिका श्रीमती शारदा जैन के सान्निध्य में शिक्षा प्राप्त करने वाले नैतिक शिक्षा पाठशाला के छात्र, दीपाली नाटिका ग्रुप एवं मनोज्ञ धाम भक्तामर महिला मंड़ल की मुख्य संयोजिका श्री मती गीता जैन के सान्निध्य में प्रशिक्षण प्राप्त "जिनवाणी बालिका मंड़ल"आदि के बच्चों ने अपनी- अपनी प्रतिभा प्रस्तुति प्रदान करके कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिये| समाज के धर्म प्रभावक महिला मंड़लों में श्री चन्द्रप्रभु महिला मंड़ल की पदाधिकारी श्री मती हीरा जैन श्री मती ममता जैन एवं पारस महिला मंड़ल की श्री मती विमला जैन और सभी  भजनपुरा दिगम्बर जैन समाज मंदिरों के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में बढ.चढ़कर भाग  लिया | कार्यक्रम के दौरान "राष्ट्रीय पद्मावती पुरवाल संघ" द्वारा कार्यक्रम में पधारे सभी महानुभावों का स्वागत सत्कार किया गया| विशेष स्वागत श्रृँखला में आचार्य श्री 108 भारत भूषण महाराज जी के गृहस्थावस्था की माँ श्री मती सुमन जैन और मुनि श्री 108 अनुमान सागर महाराज जी के पिता श्री महेश चन्द्र जैन को सम्मानित किया गया था| मंच संचालक की इसी क्रमबद्घ श्रृँखला के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी बच्चों को P P BHAi (जैम्स & ज्वैलरी) भजनपुरा दिल्ली, Shree Light Enterprises भजनपुरा दिल्ली, जय माँ पद्मावती लिली ज्वैलरी एण्ड़ कॉस्मेटिक भजनपुरा दिल्ली एवं जैन किराना स्टोर भजनपुरा दिल्ली द्वारा पुरस्कृत किया गया | प्रभात फेरी के दौरान समाज के अन्य धार्मिक मंड़लों एवं धार्मिक व सामाजिक महानुभावों ने रास्ते में और संघ ने कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद रूप में खाद्य सामग्री का वितरण बड़े हर्षोल्लास के साथ किया जोकि धार्मिक कार्य के साथ -साथ मानव एकता का भी प्रतीक है | मानवता को ध्यान में रखते हुए "राष्ट्रीय पद्मावती पुरवाल संघ" ने स्थानीय जैन मंदिरों के सेवादारों (पंड़ित भाई) को लेकर समाज में एक नई पहल की शुरुआत की है | भगवान के जन्मोत्सव पर संघ ने भजनपुरा मंदिर जी के सभी सेवादारों को भी वस्त्रादि द्वारा सम्मानित करके एक सराहनीय कार्य किया है | संघ के मुख्य संयोजक पारसमणि जैन ने वार्तालाप के दौरान पहल रूपी अपील में  कहा कि सभी जैन मंदिरों के सेवादारों को माली नाम से संबोधित न करें क्योंकि जैनागम में जिन मंदिर नवदेवताओं की श्रँखला में सम्मलित हैं| हमारे सभी मंदिरों के पंडित भाई हमारे कोई व्यक्तिगत नौकर नहीं हैं, यह सभी हमारे जिन मंदिरों के मात्र सेवादार हैं| आज की सामाजिक मानसिकता पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि आज समाज में विवाह-शादी इत्यादि कार्यक्रमों में बैंड़-बाजे एवं किन्नरों पर तो समाज के व्यक्ति खूब धन लुटाते हैं लेकिन खुशी के मौकों पर एक जिनमंदिर के सेवादार द्वारा कुछ द्रव्य माँगने पर भी कंजूसी व मजबूरी दर्शायी जाती है| यह निम्न स्तर की सामाजिक मानसिकता समस्त समाजों के लिए  एक विचारणीय विषय है | मीड़िया प्रभारी -: जितेश जैन उर्फ मोनू भाई दिल्ली

Share:

0 comments