ताँबे का कडा धारण करने के चमत्कारी लाभ

ताँबे का कड़ा धरण करने के चमत्कारी लाभ व्यक्ति को अधिक पानी पीना अच्छी सेहत के लिए ज़रूरी होता है, उसी भाँति हाथ में ताँबे का कड़ा धारण करना व्यक्ति के लिए बहुत लाभदायक होता है, जिसके कारण कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है| अक्सर अपने देखा होगा कि कई लोग अपने हाथों में कड़ा पहनते हैं| ताँबे का कड़ा ना केवल फैशन को दर्शाता हैं बल्कि यह आपके स्वास्थ्य को अच्छा बनाएें रखता है| ताँबे का कड़ा शरीर के जोड़ों या गठिया से संबंधित परेशानियों को दूर करता है और बताया जाता है कि आर्थराइटिस के मरीजों को ऐसा कड़ा जरूर पहनना चाहिए|बढ़ती उम्र के साथ घुटनों में दर्द होना एक आम परेशानी है, लेकिन अगर व्यक्ति ताँबे का कडा या ब्रेसलेट पहने तो व्यक्ति को उरोक्त बीमारियों में राहत मिल सकती है| दिल को लम्बे समय तक स्वस्थ और सही रखने के लिए और आप दिल से जुडी अनेकों बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो ताँबे का कडा या ब्रेसलेट अवश्य धारण करें| ताँबे का कड़ा बाक़ी अन्य मेटल के टॉक्सिक इफ़ेक्ट को कम करता है और हीमोग्लोबिन बनाने वाले एंजाइम की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है| ताँबे में एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा भी काफी अधिक होती है बताया जाता है कि इसके आभूषण पहनने से बढती उम्र का असर कम होता है| इसे पहनने से आपका लुक भी बेहतर नज़र आता है|

Share:

0 comments