पारस पुँज
पारस पुँज ने अपने प्रकाशित अंक मई में श्री 1008 आदिनाथ -बाहुबली दिगम्बर जैन मन्दिर ट्रस्ट, अतिशय क्षेत्र, तीनमूर्ती-पोदनपुर, बोरीबली (पूर्व), मुम्बई -400066 की "आवश्यक सूचना" को प्रकाशित किया था, उसी सूचना के तहत अब पाशर्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर ट्रस्ट 50,डबसन रोड़, हावड़ा-711101 ने धर्महित में एक संशोधित सूचना निकाली है जिसमें लिखा है -"आवश्यक सूचना " 1-: यहाँ मन्दिर जी में कोई भी एकल विहारी साधु (महाराज जी, माता जी, क्षुल्लक जी, क्षुल्लिका जी) पधारेंगे तो उनके प्रवास की कोई व्यवस्था नहीं रहेगी | 2-:यहाँ मन्दिर जी में महाराज जी, माता जी या कोई संघ पधारेंगे तो उनसे निवेदन है कि उनके पास किसी भी प्रकार का परिग्रह जैसे मोबाईल, लैपटॉप, कम्प्यूटर,टेब अथवा टी. वी. इत्यादि न रखें | 3-: यहाँ मन्दिर जी के अलावा कोई भी व्यक्ति या संस्था को ट्रस्ट की लिखित अनुमति के बिना किसी भी प्रकार का चन्दा या रकम एकत्रित करने की एवं किसी भी प्रकार की सभा (मीटिंग) करने की सख्त मनाही है | - सुभाष चन्द्र पाण्ड्या (मैनेजिंग ट्रस्टी)




0 comments