Paras Punj

  • HOME
  • NEWSPAPER
  • CONTACT US
  • Home
  • Newspapers
  • Contact Us
Powered by Blogger.

नाम के लिए नहीं महान के लिए करें दान -पी.एम.जैन "दिल्ली"
👉A/c Name–Shri 1008 Chandraprabhu Digambar Jain Mandir Nonera

IFSC Code -RSCB0015007

BRANCH -KAMAN DIST. BHARATPUR

Bank -The Bharatpur Central Co-op-Bank .

A/c No –15007101120004270

सम्पर्क करें-अध्यक्ष👉गौरव जैन मो.नं.9166790970

नई दिल्ली -: आज की दुनिया में अधिकाँश तौर पर देखने को मिलता है कि दुनिया के कुछ व्यक्ति दान केवल अपने नाम के लिए करते हैं लेकिन हमें दान देते वक्त यह भी ध्यान रखना चाहिए कि हम दान स्वयं के नाम के लिए दे रहे हैं या महान बनने की प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए दान दे रहे हैं| दान देने के संदर्भ में विधि का विधान बहुत ही सूक्ष्मता से दर्शाता है कि 👉"दान देते वक्त दातार के एक हाथ से दूसरे हाथ को भी पता नहीं लगना चाहिए कि किस हाथ की मुठ्ठी ने दान दिया है|" लेकिन मान्यवर आज का प्रचलन कुछ और ही है जोकि सर्वविदित है|
👉मेरे मतानुसार मैं जानकारी के लिए बता दूँ कि दुनिया में संसारिक तौर पर एक ही दान सार्वजनिक तौर पर प्रचलित है जिसे हम कन्यादान कहते हैं| 
👉आज के पंचमकालिया दौर में जैसे हम कन्यादान के उपरांत कन्या की सुद-खबर रखते हैं उसी भाँति दान कैसा भी हो लेकिन दान दातार को दृश्य-अदृश्य रूप से उस पर अपनी दृष्टि बनाये रखनी चाहिए|
👉लेख के माध्यम से मैं अल्पज्ञ समाज को जाग्रत करना चाहता हूँ कि दुनिया में एक ही ग्राम-कस्बा या कॉलोनी इत्यादि में चंद दूरी के दायरे में ही कई-कई नवनिर्मित मठ-मंदिरों का निर्माण किया जाता है जोकि सामाजिक आपसी फूट या एक ही धर्म में अनेक मतों को दर्शाता है| 
👉मैंने देखा है और आपने भी देखा होगा कि महान से महान भगवंतों के मंदिर निर्माण के दौरान कुछ दान दातारों के नाम की बड़ी -बड़ी पटशिला व्यक्तिगत रूप से मंदिर जी के मुख्य द्वार या आजू-बाजूओं पर चिपका दी जाती हैं! मान्यवर ऐसे दान को नाम-दान से जोड़ेंगे या फिर महान से महान भगवंतों के साथ सम्मिलित होकर महान बनने की प्रक्रिया से जोड़ेंगे?. निर्णय आपका!!
👉आज जैन समाज के युवावीरों में धर्म को लेकर एक नई पहल- उमंग जाग्रत हुई है जोकि सराहनीय है इस उमंग के अन्तर्गत जिला भरतपुर की तहसील "कामाँ, राजस्थान के "ग्राम नोनेरा" स्थित श्री 1008 चन्द्रप्रभु  दिगम्बर जैन मंदिर कई दशकों (लगभग50-60 वर्ष) से बंद था जिसमें जिनेन्द्र देव की 528 वर्ष प्राचीन तीन प्रतिमाऐं विराजमान हैं! उपरोक्त मंदिर जी को समाज की नवयुवा पीढ़ी ने खुलवा कर जिनेन्द्र देव के प्राचीन मंदिर जी का जीर्णोद्धार कार्य प्रारम्भ कर दिया है |

🙏सर्वसमाज से निवेदन है कि ऐसी प्राचीन जैनधर्म की धरोहर के जीर्णोध्दार में सहयोग करके पुण्यार्जन अवश्य करें| सम्पर्क करें👉युवाध्यक्ष गौरव जैन (निक्की भाई कामाँ) मो. नं. 9166790970 






जैनधर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव जी के पुत्र चक्रवर्ती राजा "भरत जी" के भारत में राष्ट्रीय ध्वज के तले यानी तिरंगा की छत्रछाया में ही सुरक्षित हैं सभी समुदायों के धार्मिक ध्वज! यह तथ्य भारत में निवास करनेे वाले प्रत्येक समुदाय केे हर एक व्यक्ति के दिल और दिमाग मेें सर्वोपरि होना चाहिए क्योंंकि अगर हमारा देश-हमारा राष्ट्र सुरक्षित है तो हम और हमारा धर्म भी सदैव सुरक्षित रहेेेगा |  

देशहित-समाजहित के लिए प्रत्येक नागरिक की यह भी जिम्मेदारी सर्वोपरि होनी चाहिए कि उसे देश के राजस्व (टैक्स)आदि की किसी भी रूप में चोरी नहीं करनी चाहिए क्योंकि चोरी तो चोरी है और चोरी करना पाप है| राजस्व की चोरी करने जैसे प्रकरण को प्रत्येक समुदाय के धार्मिक ग्रन्थों में "महापाप" की संज्ञा दी गई है|

 धार्मिक तौर पर हमें विशेष रूप से यह भी ध्यान रखना चाहिए कि ईमानदारी से सरकार को भुगतान किया गया टैक्स ना जाने कितने लोगों के बीमारी इत्यादि जैसे प्रकरणों पर सरकार द्वारा खर्च किया जाता है, जिसका अदृश्य रूप से ही सही लेकिन उसका पुण्य टैक्स दातार के खाते में सीधा-सीधा जमा होता रहता है और यह टैक्स, टैक्स दातार के मानसिक व पारिवारिक भविष्य को उज्जवल बनाता है|  

हमारा हिन्दुस्तान सद्भाव,सुसंस्कारित होने के साथ -साथ अतिसुन्दर प्रकृति से भरपूर देश है लेकिन देश में कुछ स्वार्थी लोग भी हैं जो जाति-धर्म के नाम पर लोगों को भटकाने व लडाने का धंधा चलाते हैं और आपसी फूट डालकर अपनी तिजोरियाँ भरने से हिचकिचाते नहीं हैं लेकिन ध्यान रखना ऐसे लोगों का अंत भी सुखद नहीं होता है| "फूट ड़ालो और राज करो" वाले चंद लोगों की निजी ज़िंदगी में झाँकने पर पता चलता है कि ऐसे लोग अपने सन्तान पक्ष से कहीं ना कहीं दुखी ही मिलते हैं|

👉याद रखना संसारिक तौर पर आठ लक्ष्मी ही सदैव भ्रमणशील रहती हैं जिसमें सन्तान लक्ष्मी सबसे बड़ी लक्ष्मी होती है| यदि किसी की सन्तान लक्ष्मी ही बिगड़ गई,तो यह निश्चित मान लेना कि उसकी सारी ज़िन्दगी तबाह हो गई! तभी तो कहते हैं कि👉"पूत सपूत तो क्यों धन संचय और पूत कपूत तो क्यों धन संचय"|

हमें याद रखना चाहिए कि देश का झंड़ा हो या किसी समुदाय विशेष का झंड़ा हो कोई एक समुदाय या एक वर्ग उसे तैयार नहीं कर सकता है| इसी तरह चाहे मन्दिर, मस्जिद,गुरूद्वारा,चर्च या कोई भी धार्मिक -सामाजिक स्थल हो उसका निर्माण मात्र एक समुदाय के सहयोग से कदापि नहीं हो सकता है कहने का  मतलब है कि उस वस्तु के निर्माण कार्य में दृश्य-अदृश्य रूप से हिन्दू- मुस्लिम इत्यादि सभी सहयोगी होते हैं| 

यह हमारा देश भारत ही है जनाब! यहाँ ना तो मतभेद है और ना ही मनभेद है कि हिन्दू के हाथ लगने से मुस्लिम समुदाय का कोई निर्माण अशुद्ध हो जायेगा या मुस्लिम के हाथ लगने से किसी हिन्दू समुदाय का निर्माण अशुद्ध हो जायेगा| हमारे भरत जी के भारत देश में देशहित की बात हो या वस्तुहित की हम सब मिलजुल कर ही निर्माण करते हैं |
प्रस्तुति👉पी.एम.जैन "ज्योतिष विचारक"एवं चीफ एडिटर "पारस पुँज" दिल्ली, मो. 9718544977


कामां (जिला भरतपुर) -: तीर्थंकर भगवंतों के जिनबिम्बों की 👉“अविनय जैसे घोर पाप के बंध” से अब छूटेगा जैन समाज ! कहते हैं कि एक सती ने अपने पूर्वभव में एक तीर्थंकर भगवंत की प्रतिमा जी को मात्र कुछ घंटों के लिए कुँए में छिपा दिया था! जिसके कारण उन्हें पति से दूर और गर्भावस्था के चलते काफी मुसीबत झेलनी पड़ी थी|

आज हमारी जैनसमाज का पुण्य जाग्रत हुआ है कि ग्राम नोनेरा,(तहसील कामां, जिला भरतपुर, राजस्थान राज्य) में 528 वर्ष प्राचीन जैन मंदिर जी में दिगम्बर परम्परा से सम्बंधित भगवान सुपार्श्वनाथ एवं दो चन्द्रप्रभु जी की जिन प्रतिमाऐं दशकों से लौहे के तालों के बीच जीर्ण-क्षीर्ण अवस्था में विराजमान हैं!लेकिन बंधुओं! मंदिर जी में विराजमान तीनलोक के नाथ की प्रतिमाओं का चमत्कार इतना चमत्कारी है कि दशकों से मंदिर बंद होने के बावजूद भी जिनप्रतिमाओं पर मिट्टी इत्यादि का एक कण भी नहीं टिक सका है|नोनेरा जैन मंदिर की स्थापना सम्बत 1548 को हुई थी जिन मंदिर जी मे श्री 1008 चंन्द्रप्रभु भगवान मूलनायक हैं इसके साथ चंन्द्रप्रभु भगवन की दो प्रतिमा है एवं श्री 1008 सुपार्श्वनाथ भगवान की

प्रतिमा है कुल तीन जिन प्रतिमाऐं हैं जोकि सम्बत 1548 की प्रतिमाऐं हैं जोकि लगभग 528 वर्ष प्राचीन हैं| मूलनायक प्रतिमा का रंग लाल है एवं अति मनोहर प्रतिमा हैं मंदिर जी के चमत्कार में कई बार कई वर्षों से मंदिर जी की प्रतिमा को अन्यत्र ले जाने की कोशिश की गई लेकिन सारी कोशिश निरर्थक साबित हुई|प्रतिमाओं के चमत्कार पर चर्चा करते हुए मंदिर जी के पडो़स निवास कर रहे पड़ोसी भूपराम सैनी ने बताया कि अर्द्धरात्रि को संगीत मयी आवाजे आना आम बात है। यह लघु शिखर से युक्त यह बहुप्राचीन मंदिर कामां से 14 कि.मी.जुरहरा से 6 कि. मी. और होड़ल(हरियाणा) से 8 कि.मी. यानी “टी पाइंट” पर स्थित है| संवत 1548 यानी 528 वर्ष प्राचीन्तम चमत्कारी मंदिर का जीर्णोध्दार हेतु “कार्य योजना” का 👉 संकल्प कामाँ जैन समाज से गौरव जैन

(निक्की),उमेश जैन (टीटू) और दिल्ली से पारसमणि जैन “ज्योतिष विचारक” ने लगभग 3वर्ष पूर्व किया था|

लेकिन👉कहते हैं कि समय से पहले कोई कार्य गतिमान नहीं होता है लेकिन अब जीर्णोध्दार हेतु नवीन कमेटी का गठन 15 फरवरी 2020 हो चुका है जिसके अन्तर्गत संरक्षक पद पर ज्ञानचंद जैन,प्रेमचंद जैन,निर्मल कुमार जैन मूल निवासी “नोनेरा” वर्तमान प्रवासी जयपुर,राजस्थान,अध्यक्ष पद पर गौरव कुमार जैन(निक्की भाई) कामां,उपाध्यक्ष पद-पंकज जैन,महामंत्री महावीर कुमार जैन, जयपुर,मंत्री मोहन लाल जैन दिल्ली, कोषाध्यक उमेश जैन(टीटू भाई) कामां, सह-कोषाध्यक्ष- अशोक कुमार जैन, मीडिया प्रभारी-पारसमणि जैन”ज्योतिष विचारक” एवं  चीफ एडिटर👉 “पारस पुुँज” न्यूज नई दिल्ली|

सदस्य श्रृंखला में👉लख्मी चंद जैन दिल्ली , विजय जैन भरतपुर ,अनिल जैन रामगढ़ ,कैलाश जैन टोंग्या

कामां,अरुण जैन कोसी ,अनूप जैन डीग ,वैभव जैन को स्थायी सदस्य नियुक्त किया गया है इसके साथ ही साथ आस-पास की सभी जैन समाजों के अध्यक्ष सदस्य रहेंगे|

👉आगे उपरोक्त प्रकरण पर ज्योतिष विचारक ने कहा कि नोनेरा जैन मंदिर के जीर्णोध्दार की शुभघड़ी अब आ चुकी है जिसके चलते अब सुप्तावस्था में रहने वाली यहाँ की भूमि और रक्षक देवों के साथ -साथ समस्त जैन समाज का भाग्य जाग्रत हो चुका है|

ध्यान रखना कि👉जब हम दशकों यानी लगभग 60 वर्षो से तालों में बंद इस प्रचीन मंदिर की प्रतिमाओं सहित जिनमंदिर जी के जीर्णोध्दार में भागीदार बनेंगे तो👉निश्चित मान लेना कि भागीदारों का जन्मान्तरों से सुप्तावस्था अर्थात सोई हुई स्थिति में पड़ा भाग्य भी निश्चित जाग्रत होगा, किसी धार्मिक स्थल की सदियों से सुप्तावस्था में पड़ी भूमि और वहाँ के रक्षकदेव जब जाग्रत होते हैं तो सर्वसमाज के लिए शुभ संकेत देते हैं|हमारे पूर्वाचार्यों से लेकर महान से महान संत आज भी कहते हैं कि एक प्रचीनत्म मंदिर का जीर्णोध्दार और उसमें विराजमान जिनप्रतिमाओं को सुरक्षित करना👉 1 हजार नवीन मंदिर बनवाने के बराबर पुण्यार्जन कराता है|

मेरा मानना है कि हम वीतरागी भगवंतों की वैयावृत्ति जैसे प्रकरणों में सहयोगी बनने से वंचित रहे होंगे लेकिन उन भगवंतों के जिन प्रतिबिम्बों को तालों से मुक्ति दिलाने में सहयोगी बनकर पुण्य कमाने से नहीं चुकेंगे|

👉बंधुओं मेरे कटु सत्य को झेलने की क्षमता, अपने अन्दर जाग्रत कर लेना और यदि मेरे वचनों से आपको कष्ट पहुँचे तो उसके लिए मैं पूर्व में ही क्षमायाचना करता हूँ |👉अब मेरा मानना है कि हम कितने ही पुण्यकार्य कर लें लेकिन मरणोपराँत हम देवगति से ऊपर नहीं जा सकते यह पंचमकाल का प्रभाव है लेकिन आज नोनेरा के रक्षकदेव स्वयं ही, हमें निमित्त बनाकर जिनेन्द्रदेव के कार्य हेतु पुकार रहे हैं| जिसके लिए हम सबको तन-मन-धन से सदैव तैयार रहना चाहिए|

मंदिर जी के जीर्णोध्दार में सहयोग के लिए👉 स्वर्ण ईट न्यौछाबर राशि 51000/- रुपये एवं रजत ईट की न्यौछाबर राशि 21000/- रखी गयी है जो भी धर्मप्रेमी अपना नाम जीर्णोध्दार में लिखाना चाहे वह अपना  नाम कमेटी को लिखा दें! दान राशि को नगद और मंदिर जी के बैंक खाते में भी जमा कराया जा सकता है ।इसके साथ सभी धर्मप्रेमी से निवेदन है कि अपना अमूल्य समय निकालकर मंदिर जी के दर्शन करके पुण्यार्जन अवशय करें|

👉”नोनेरा के रक्षकदेव करें पुकार, आओ हम सब मिल करें जिनमंदिर का जीर्णोध्दार”

👉जैनमंदिर के जीर्णोध्दार में बनें सहयोगी और रहें निरोगी!!

👉करें दान और बनें महान!!

सम्पर्क अध्यक्ष गौरव जैन मो. +91 91667 90970

A/c Name – Shri 1008 Chandraprabhu Digambar Jain Mandir Nonera

Ifsc -RSCB00015007

BRANCH -KAMAN DIST BHARTPUR

Bank -The Bharatpur Central Co-op-Bank .

A/c No – 15007101120004270

जैनेश्वरी दीक्षा हो या वैष्णवी लेकिन दीक्षा लेने से पूर्व विशुद्ध भावना की दीक्षा लेना है जरूरी 👉आचार्य श्री ज्ञानभूषण जी महाराज

मोदीनगर (उ.प्र.) 3 नबम्वर (रविवार) 21वीं सदी के वात्सल्य मूर्ति आचार्य 108 श्री ज्ञानभूषण जी महाराज “रत्नाकर” के संघस्थ ब्र. कृष्णा दीदी और ब्र कुसुम दीदी की “जैैनेश्वरी क्षुल्लिका दीक्षा” 3 नवम्बर (रविवार) के दिन मोदीनगर जिला गाजियाबाद (उ. प्र.) में 21वीं सदी के वात्सल्य मूर्ति आचार्य 108 श्री ज्ञानभूषण जी महाराज “रत्नाकर” के करकमलों द्वारा आगमनुसार सुसंस्कारित तरीके से सम्पन्न हुई| दीक्षा कार्यक्रम के प्राँगण में मंच का दृश्य इतना मनोहर था कि मंच के हृदयकमल पर एक ही दिगम्बराचार्य गुरू महाराज के दोनों शिष्य एक साथ विराजमान थे जबकि प. पू. आचार्य 108 श्री ज्ञानभूषण जी महाराज ससंघ का चतुर्मास- 2019 मोदीनगर में था और प.पू.आचार्य 108 श्री भारत भूषण जी महाराज ससंघ का चतुर्मास-2019 नोएडा (उत्तर प्रदेश) में था लेकिन जैनेश्वरी दीक्षा की दोनों दीक्षार्थी वीरांगनाओं का पुण्य इतना प्रबल रहा कि उन्हें एक ही परम्परा के दोनों गुरू भाई महामुनिराजों का सान्निध्य एक साथ प्राप्त हुआ|आचार्य श्री ज्ञानभूषण जी महाराज ने दीक्षा संस्कार के दौरान ब्र.कृष्णा दीदी को👉 क्षुल्लिका 105 श्री ज्ञानवर्षा माता जी और ब्र.कुसुम दीदी को👉क्षुल्लिका 105 श्री ज्ञानवाणी माता जी नाम प्रदान किया है|

अद्भुत दिगम्बर जैनेश्वरी क्षुल्लिका दीक्षा के साथ-साथ प.पू.आचार्य 108 श्री ज्ञानभूषण जी महाराज का “भव्य 57 वॉ वात्सल्य दिवस” भी बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया| 57 वें वात्सल्य दिवस पर अपने वात्सल्य की वर्षा करते हुए आचार्य भगवन ने सैकड़ों लोगों को भी जीवन कल्याणी👉विशुद्ध भावना दीक्षा से दीक्षित किया है|

पारस पुँज के चीफ एडिटर से विशेष चर्चा करते हुए आचार्य भगवन ने विशुद्ध भावना दीक्षा के विषय में सूक्ष्मता से जानकारी दी जोकि वास्तविक रूप से अद्भुत और चमत्कारी है👇

21वीं सदी के वात्सल्य मूर्ति आचार्य 108 श्री ज्ञानभूषण जी महाराज ने विशुद्ध भावना दीक्षा की चर्चा करते हुए बताया कि👉आज की चकाचौंध वाले कलयुग में लगभग हर व्यक्ति मोक्षमार्ग अपनाने के लिए अपनी भावना तो भाता है,प्रकट करता है और मोक्ष भी पाना चाहता है लेकिन वह केवल व्रत-उपवास, ध्यान, पूजा-पाठ इत्यादि के माध्यम से मंदिरों में दो-दो घंटे बिताने मात्र से ही मोक्षलक्ष्मी प्राप्त करना चाहता है किन्तु इससे भी ज़्यादा जरूरी है अपने भावों (भावनाओं) को विशुद्ध रखना-स्वच्छ रखना- पवित्र रखना|

आज पंचमकाल अर्थात कलयुग में व्यक्ति की सहनन शक्ति यानी झेलने की शक्ति कम होने के बावजूद भी संसार के प्रत्येक व्यक्ति को👉”थोक में नहीं तो फुटकर में ही सही” लेकिन दीक्षा तो लेनी चाहिए उसे शिक्षित के साथ दीक्षित भी जरूर होना चाहिए|

आचार्य श्री व्यक्तियों को जाग्रत करते हुए आगे कहते हैं कि पंचमकाल अपनी तीव्र गति से चल रहा है, तो उसे चलने दें यह प्राकृतिक व्यवस्था है लेकिन व्यक्ति को आज भी मोक्षमार्ग की सर्वोपरि विशुद्ध भावना जैसी उत्कृष्ट साधना की दीक्षा अपने निकटतम गुरू से अवश्य लेनी चाहिए|

आचार्य श्री कहते हैं कि इस “विशुद्ध भावना” के बिना साधु-संत बनना, साधु-संन्यासियों की वेशभूषा धारण करना/कराना, विविध प्रकार के व्रत-उपवास ,पूजा-पाठ, विधि-विधान करना/कराने के अतिरिक्त जैनेश्वरी दीक्षा हो या वैष्णवी दीक्षा हो सबका लेना/देना निरर्थक हैं|

आचार्य श्री ने आगे अपने सम्बोधन में कहा है कि आज के दीक्षा दिवस के इस पावन दिवस पर👉मैं “विशुद्ध भावना दीक्षा” के तहत देश के सैकड़ों व्यक्तियों को दीक्षित करना चाहता हूँ|भगवंतों द्वारा अपनायी गई इस विशुद्ध भावना दीक्षा को लेने वाला दीक्षार्थी चाहे किसी भी समुदाय का हो कोई फर्क नहीं पड़ता है|क्योंकि👇

👉”आज व्यक्ति जातिवाद के विवादों में अधिक घिरा है लेकिन किसी बीमार व्यक्ति को खून की जरूरत पड़ जाये तो उसका “ब्लड ग्रुप” तो पूछा जाता क्योंकि यह एक अलग डॉक्टरी व्यवस्था और पुदगलहित की बात है लेकिन जातिवाद के पंड़ित खून देने वाले किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत जाति नहीं पूछते हैं और जरूरत पड़ने पर किसी एक विशेष जाति के व्यक्ति का खून दूसरी जाति के व्यक्ति को निर्विरोध जीवरक्षार्थ जनहित में चढ़ा दिया जाता है इसी जनहितकारी खून की भाँति यह “विशुद्ध भावना दीक्षा” भी सर्वजन हितकारी है|”

मैं चाहता हूँ कि “मोदीनगर” के इस दीक्षा कार्यक्रम प्राँगण में जितने भी त्यागीव्रती और श्रावक/श्राविका उपस्थिति हैं और मीडिया के माध्यम से जहाँ तक मेरी बात जाए वह सब जैनेश्वरी क्षुल्लक-क्षुल्लिका या मुनि दीक्षा न ले सकें, अधिकाधिक व्रत-उपवास न कर सकें, अधिकाधिक पूजा-पाठ -विधान न कर सकें, अधिकाधिक परिग्रह न छोड़ सकें तो कोई चिंता की बात नहीं है लेकिन अधिकाधिक चिंता की नम्बर (1) बात यह है कि 👉हम अपने और दूसरों के माता-पिता, नाते-रिश्ते, अडौसी-पड़ौसियों के प्रति आदर-सत्कार- सम्मान की भावना जरूर रखें साथ ही साथ दुनिया भर के जीव-जन्तु, पेड़-पौधों और पर्यावरण के प्रति भी विवेकवान बनें, किसी के प्रति, ईर्ष्या भाव, कषाय भाव आदि जैसी द्वेष भावना अर्थात नफ़रत जैसी भावना न रखें| हमें पाप से घृणा- नफ़रत करनी है पापी से घृणा-नफ़रत नहीं करनी है|

आगे आचार्य भगवन कहते हैं कि नम्बर (2) बात यह है कि अगर👉आपके नगर -शहर- गाँव- कस्बें में किसी भी संघ से कोई भी साधु-संत आये उसके प्रति विवेकवान बनें, उसे जाँचे-परखे लेकिन बिना तथ्य के आपसी सामाजिक गुटबाजी के कारण उसका अनादर न करें, बहिष्कार न करें अर्थात सभी साधु- संतों के साथ सद्व्यवहार करें|

नम्बर(3)आप संसार के किसी भी जीवमात्र से प्रतिशोध- बदले की भावना नहीं रखेंगे तो फिर👉देखिए  इस अद्भुत “विशुद्ध भावना दीक्षा” का चमत्कार जो हमारे भगवंतों के जीवनकाल में घटित हुआ वही चमत्कार आपके जीवन के अन्दर भी घटित होना शुरू हो जायेगा और आप भी सिद्धशिला के पक्के उम्मीदवार बन सकते हैं ! यह विशुद्ध भावना इतनी तीव्र चमत्कारी है कि इसे तिर्यंचों (पशुओं) ने भी अपने जीवन काल में अपनाया तो तीर्थंकर बन गये|

ज्ञानियों आपने पूजा-पाठ, व्रत-उपवास और शास्त्र भी बहुत पढ़े होंगे, हो सकता है कि मुझसे भी ज्यादा शास्त्र-ग्रंथ आपने पढ़े होंगे लेकिन आपने कभी तीर्थंकरों से लेकर अनेकानेक भगवंतों के सूक्ष्म रहस्य को समझा कि उन्होंने अपने पुदगल(जो गल भी रहा है और पल भी रहा है अर्थात शरीर) में किस प्रकार की त्याग-तपस्या के बल पर क्रूर से क्रूर जीव को अपने दिल-दिमाग में निरन्तर बहने वाली सद्भावना-विशुद्ध भावना के प्रवाह के साथ ही समाहित कर लिया था|
बन्धुओं वह और कोई अफ़लातूनी साधना नहीं थी बल्कि ध्यानयोग और दिनचर्या में निरन्तर बहने वाली यही “विशुद्ध भावना” की साधना थी जिसके बल पर उनके “आभामण्ड़ल” में किसी जीवमात्र के प्रवेश करते ही वह जीव शांतचित्त हो जाता था,रागद्वेष भूल जाता था| एक-दूसरे के विरोधी से महाविरोधी और हिंसक से महाहिंसक जीव होते हुए भी वह शाँति धारण करके एक दूसरे के साथ मिलजुल कर भगवंतों के समीप बैठते थे| यह है इस अद्भुत”विशुद्ध भावना दीक्षा”का सुपरिणाम जिसको हमारे पूज्य भगवंतों ने आजीवन अपनाया और मोक्षलक्ष्मी को प्राप्त किया था|

👉आज के दौर में यह अद्भुत साधना की दीक्षा घर-घर से विलुप्त होती जा रही है जिसके कारण देश,समाज और परिवारों में विघटन के साथ-साथ कायक्लेश का वातावरण बढ़ता जा रहा है|परिवार की चर्चा शुरू हुई है तो आप भगवान पार्श्वनाथ और कमठ के जीवनकाल में झाँकना मत भूलिए| तीर्थंकरों के परिवार में भी भावनाओं की चर्चा पढ़ने/सुनने को मिलती है| कमठ के बैरभाव ने उसे कहाँ-कहाँ कुगति में घुमाया लेकिन भगवान श्री पार्श्वनाथ का सदभाव और उनकी विशुद्ध भावना उन्हें सदा-सदा के लिए सुगति की ओर ले गई और इसी सदगति के कारण आज वह हमारे पूज्य आराध्य हैं इष्ट हैं और कल भी रहेंगे|

लेकिन👇👇
ज्ञानियों यहाँ पर भी अपनी सूक्ष्मदृष्टि दौड़ा लेना कि तीर्थंकर पदधारी भगवान को कुगति के पात्र तुच्छ कमठ जैसे जीव ने जब तक हृदय से क्षमा नहीं किया यानी उसने भगवान से अपना द्वेषभाव-बैरभाव दूर नहीं किया तब तक कमठ के इस द्वेषभाव-बैरभाव ने भगवान को भी “केवलज्ञान” प्राप्त नहीं होने दिया था इसीलिए मैं आपसे कहता हूँ कि आपसे कितना भी कमजोर या तुच्छ प्राणी-जीव क्यों ना हो लेकिन उसकी भी आपके प्रति बैरभाव की गाँठ, द्वेषभाव की गाँठ नहीं होनी चाहिए तभी आप सदगति के पात्र बन सकेंगे|
जिनआगम में प्राकृति विधि-विधान के इतने सूक्ष्म और निहित रहस्यमयी सूत्र हैं जिनके निष्कर्षों पर पहुँचने के वास्ते “विशुद्ध भावनाओं” का अनुसरण करना अत्यन्त आवश्यक है|जैनेश्वरी क्षुल्लिका दीक्षा के कार्यक्रम प्राँगण में आचार्य श्री के मुखारबिंद से उपरोक्त रहस्यमयी “विशुद्ध भावना” जैसी सर्वजन कल्याणकारी दीक्षा की सूक्ष्मता जब लोगों पता चली तो आचार्य श्री के समक्ष सैंकडों लोगों ने इस “विशुद्ध भावना दीक्षा” का आजीवन अनुसरण करने का संकल्प किया है| विशुद्ध भावना दीक्षा से दीक्षित व्यक्तियों का कहना है कि👉आज से हम किसी भी जीवमात्र ,प्राकृति और किसी भी साधु-संतो के प्रति दूषित भावना नहीं रखेंगे और ना ही किसी साधु- संत का सोशल मीडिया आदि के माध्यम से दुष्प्रचार भी नहीं करेंगे|

कार्यक्रम के अन्तिम दौरन में आचार्य भगवन ने कार्यक्रम निर्देशिका वाणी प्रखर👉 क्षुल्लिका 105 श्री ज्ञानगंगा माता जी की काफी प्रशंसा करते हुए कहा कि माता जी के अथक प्रयास से आज यह कार्यक्रम सफल हुआ है लेकिन क्षुल्लिका माता जी ने गुरू शब्दों को उनके पीछे आचार्य भगवन की ही गुरू ऊर्जा बताते हुए आचार्य भगवन से आशीर्वाद प्राप्त किया|
जानकारी के लिए बता दें कि-👉वाणी प्रखर क्षुल्लिका 105 श्री ज्ञानगंगा माता जी आचार्य भगवन की प्रथम क्षुल्लिका शिष्या हैं इनकी क्षुल्लिका दीक्षा, ऐतिहासिक रूप में लगभग 15 हजार के जनसमूह के समक्ष काधंला, जिला प्रबुद्धनगर-शामली(उत्तर प्रदेश) में 29 अप्रैल 2012 को आचार्य भगवन श्री ज्ञानभूषण जी महाराज के करकमलों द्वारा हुई थी|बन्धुओं आचार्य श्री से जब मैने इस अद्भुत और रहस्यमयी साधना के विषय में समझा तो जनहितार्थ मैने इसे विस्तार देने का प्रयास किया है|

यहाँ ध्यान देने योग्य बात यह है कि दुनिया में हमसे कमजोर से कमजोर, तुच्छ से तुच्छ एक इन्द्रिय जीव हो या पंचइन्द्रिय जीव हो उसके दिल-दिमाग में हमारे प्रति प्रतिशोध या हमारे प्रति उसके दु:खद भाव नहीं होने चाहिए तभी हमारी सदगति सम्भव है और इस सदगति की प्राप्ति के लिए गृहस्थावस्था हो साधुवस्था हो प्रत्येक व्यक्ति के लिए सर्वप्रथम”विशुद्ध भावना की दीक्षा”अंगीकार करना अत्यन्त आवश्यक है| कहने का तात्पर्य है कुगति से बचना है तो कुपात्र नहीं सुपात्र बनिऐ और अपने भगवंतों के पदचिन्हों पर चलिऐ|

निवेदन-विस्तार रूप देने में कोई त्रुटि हुई हो तो मैं करबद्ध क्षमा याचना करता हूँ |
👉 प्रेषक-“गुरू चरण सेवक” पारसमणि जैन चीफ एडिटर “पारस पुँज” नई दिल्ली| मोबाइल नं.9718544977

Newer Posts Older Posts Home

ABOUT AUTHOR


निर्भीक निडर निष्पक्ष एवं प्रमाणिकता का प्रतीक।

Follow us

POPULAR POSTS

  • ज्योतिष और मंगलीक विचार
    मंगलीक और बिना-मंगलीक शादियों का खौफ़ ज्योतिष का नक्षत्र शास्त्र से बहुत पुराना सम्बन्ध होने के कारण  हमारे पास ऐसी अनेक जन्मकुण्डलियाँ आती...
  • राष्ट्रीय पद्मावती पुरवाल संघ भजनपुरा दिल्ली
    राष्ट्रीय पद्मावती पुरवाल संघ द्वारा असहयोग आन्दोलन का जयघोष  दिल्ली-:राष्ट्रीय पद्मावती पुरवाल संघ भजनपुरा दिल्ली ने दिगम्बर जैन "घर ...
  • #पी.एम.जैन//प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना से लड़ने के लिए बाँटी "प्राणऊर्जा औषधि"
    👉कोरोना से लड़ने के लिए लॉकडाउन है एक "प्राणऊर्जा औषधि" 👉जहाँ के वातावरण में प्रकृति की रोग प्रतिरोधक क्ष...
  • राष्ट्रीय पद्मावती पुरवाल संघ
    राष्ट्रीय पद्मावती पुरवाल संघ का गठन दिल्ली -भजनपुरा नार्थ-ईस्ट दिल्ली के पद्मावती पुरवाल जैन समाज ने अपनी एकता का परिचय देते हुए दिनाँक 19...
  • लापता जैनमुनि मिले, वैराग्य छोड़ बने सामान्य संसारी और पुलिस को मिली कामयाबी 
    नई दिल्ली -: (3 फरवरी) 23 जनवरी गिरनार जी (गुजरात) से लापता जैनमुनि की खोज के लिए समस्त साधु समाज और जैन श्रावक समाज सभी चिंतित थी, जिसके च...
  • मायाचारी करके महापाप का बन्ध
    मायाचारी करने से महापाप का बन्ध होता है । अन्य क्षेत्रे कृतं पापों,पुण्य क्षेत्रे विनश्यति। पुण्य क्षेत्रे कृतं पापं, वज्रलेपो भविष्यति ।।...
  • भगवान महावीर स्वामी जन्म जयंती महोत्सव 2018
    दिल्ली 29 मार्च -:भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव अर्थात महावीर जयंती के पावन पर्व पर "राष्ट्रीय पद्मावती पुरवाल संघ" भजनपुरा दिल...
  • # पी.एम.जैन👉कोरोना का डेथवॉरेंट जारी 14 अप्रैल से 14 मई तक कभी लग सकती है कोरोना को फाँसी, जानिए ज्योतिषीय रहस्य
    नई दिल्ली- भारतीय जनता-जनार्दन को सर्वप्रथम मैं प्रणाम करते हुए कहना चाहता हूँ कि कोरोना पर सरकारी निर्णय के अतिरिक्त ज्योतिषीय गणना के आधार...
  • भारतीय राष्ट्र ध्वज की छत्रछाया में ही सुरक्षित हैं सभी समुदाय के धार्मिक ध्वज 👉 आचार्य श्री ज्ञानभूषण जी महाराज 
    जैनधर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव जी के पुत्र चक्रवर्ती राजा "भरत जी" के भारत में राष्ट्रीय ध्वज के तले यानी तिरंगा की छत्रछ...
  • समाचार पत्र जुलाई, २०१७
    सभी  पाठकों के लिए हमारा प्रथम संस्करण   जुलाई , 2017

Labels

  • ज्योतिष
  • दिल्ली
  • अधकचरे धनाढय
  • इंटरनेट
  • गंडे-ताबीज
  • ग्रह -विचार
  • तांत्रिक
  • धर्म
  • वस्तु
  • वैराग्य
  • #पी.एम.जैन
  • 13 दिसम्बर
  • 14 अप्रैल से 14 मई
  • 2019
  • 528 वर्ष प्राचीन
  • P.M.Jain
  • https://www.paraspunj.com/?p=5878
  • paraspunj.com
  • अंधविश्वास
  • अनावश्यक मठ-मंदिर
  • अमीर-गरीब पुत्र
  • आचार्य
  • आज का इतिहास
  • इंटरव्यू
  • इन्टरनेट खाओ न पियो
  • कन्यादान
  • कमंडलधारियों ने मंडलों फैला दिया
  • कामाँ
  • कोरोना
  • कोरोना वायरस
  • कोरोना वायरस
  • क्षुल्लिका
  • खाली जेब
  • खोखला आशीर्वाद
  • गरीबी
  • गिरनार जी
  • गूगल
  • गोलमाल
  • चमत्कारी
  • जन्म जयंती महोत्सव एवं क्षमावाणी पर्व की झलकियाँ
  • जैन मंदिर
  • जैनमुनि
  • ज्ञानगंगा माता जी
  • ज्ञानभूषण जी महाराज
  • ज्योतिष विचारक
  • डेथवॉरेंट
  • तंगीग्रस्त
  • तालों में जकड़ा 50-60 प्रचीन मंदिर
  • दया धर्म का मूल है
  • दलाल स्तर के लोग
  • दशकों से बंद था जिनमंदिर
  • दान
  • दिल्ली असली बाबा चिंतित हैं
  • दीक्षा महोत्सव 3 नबम्वर
  • दुनिया के कुछ लोग
  • धन्नासेठ
  • धर्म के नाम पर धोखाधड़ी
  • धर्म पताका
  • धर्मगुरुओं की अद्भुत आचार संहिता
  • धार्मिक दान
  • धार्मिक पंडित
  • धार्मिक संस्था
  • नवलेखा
  • नींबू मिर्च
  • नोनेरा दिगम्बर जैन मंदिर
  • पढाई
  • पते की बात लेकिन कडवे प्रवचन में बिख्यात मुनि
  • पशु
  • पारस पुँज में ज्योतिष
  • पी. एम. जैन
  • पी.एम.जैन
  • पी.एम.जैन पापी
  • पीड़ित परिवार
  • पुलिस को कामयावी
  • प्राकृति
  • प्राणऊर्जा
  • फाँसी
  • फिरोजाबाद
  • बबाल
  • बलात्कार की सजाऐ
  • बांस
  • बाईपास
  • बाबा गैंग
  • बिंल्ड़र
  • भंडारे
  • भगवन
  • भय
  • भरतपुर
  • भवन
  • मंडी
  • महापितर दोष 😭
  • मिले
  • मोक्षमार्ग
  • मोती रत्न(पर्ल)
  • मोर नृत्य
  • मौर्या होटल
  • या मदारी
  • रहस्य
  • राष्ट्रीय पद्मावती पुरवाल जैन समाज दिल्ली
  • राष्ट्रीय पद्मावती पुरवाल संघ भजनपुरा दिल्ली
  • राहु-केतु
  • लापता
  • लूट
  • लोककथा
  • वायु जल प्रदूषण
  • वास्तु
  • विधि का विधान
  • व्यवसाय
  • व्यापार
  • शनिग्रह
  • शमशान
  • संत
  • संत महात्मा
  • सफेद कौआ
  • सफेद बगुला
  • समदृष्टि
  • समाचार
  • सर्वोच्च
  • साधु बाजार
  • साधु संत

Advertisement

About Me

यह मासिक अख़बार के माध्यम से पारस पुंज की परिवार आप सब लोगो तक समाज की सच्ची और सही खबरें तथा अपने विचार आप तक पहुँचाने के लिए सदैव ही तत्पर रहेगा।

Popular Posts

  • ज्योतिष और मंगलीक विचार
    मंगलीक और बिना-मंगलीक शादियों का खौफ़ ज्योतिष का नक्षत्र शास्त्र से बहुत पुराना सम्बन्ध होने के कारण  हमारे पास ऐसी अनेक जन्मकुण्डलियाँ आती...
  • राष्ट्रीय पद्मावती पुरवाल संघ भजनपुरा दिल्ली
    राष्ट्रीय पद्मावती पुरवाल संघ द्वारा असहयोग आन्दोलन का जयघोष  दिल्ली-:राष्ट्रीय पद्मावती पुरवाल संघ भजनपुरा दिल्ली ने दिगम्बर जैन "घर ...
  • #पी.एम.जैन//प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना से लड़ने के लिए बाँटी "प्राणऊर्जा औषधि"
    👉कोरोना से लड़ने के लिए लॉकडाउन है एक "प्राणऊर्जा औषधि" 👉जहाँ के वातावरण में प्रकृति की रोग प्रतिरोधक क्ष...

Advertisement

Copyright © 2016 Paras Punj. Created by OddThemes